Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP :मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश, भोपाल-इंदौर में भी बरसेगा - The Indian Exposure

MP :मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश, भोपाल-इंदौर में भी बरसेगा

rain

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से मध्यप्रदेश एक बार फिर से तरबतर हो गया है। इंदौर-जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा शहरों में दो दिन से बारिश हो रही है। यह सिलसिला तीसरे दिन गुरुवार को भी बने रहने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, भोपाल समेत शहर भी भीगेंगे।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 22 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। लो प्रेशर एरिया की वजह से हो रही बारिश से अब तक अधिकांश जिलों में बारिश हुई है। गुरुवार को भी बारिश होगी।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, नर्मदापुरम-ग्वालियर संभाग के साथ भिंड, श्योपुरकलां, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, धार, सीधी, पन्ना, दमोह, सागर, डिंडोरी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिले समेत रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तेज और रिमझिम बारिश हो सकती है।

20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश
बुधवार को प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा। भोपाल में बादल छाए रहे तो शाम को रिमझिम पानी बरसा। नर्मदापुरम, ग्वालियर में एक इंच से ज्यादा पानी बरस गया। वहीं, सीधी, गुना, इंदौर, सतना, रीवा, जबलपुर, बैतूल, मंडला, रायसेन, शिवपुरी, उमरिया, नरसिंहपुर, सिवनी आदि जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से टीकमगढ़ के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया। शिवपुरी में छज्जा गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481