Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Cyclone: पूर्वी कनाडा में चक्रवात फिओना का कहर, लाखों घरों में छाया अंधेरा - The Indian Exposure

Cyclone: पूर्वी कनाडा में चक्रवात फिओना का कहर, लाखों घरों में छाया अंधेरा

cyclone

शक्तिशाली तूफान फिओना पूर्वी कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत से शनिवार को टकराया। तट तक पहुंचते-पहुंचते तूफान ने चक्रवात का रूप ले लिया है। तेज हवाएं चल रही हैं। इसके चलते बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर घरों पर गिरे। बिजली के खंभे उखड़े गए, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। चक्रवात के चलते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जापान यात्रा स्थगित कर दी, उन्हें जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी के स्टेट फ्यूनरल में शामिल होना है।

सेंट लारेंस की खाड़ी में बना तूफान का केंद्र

अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि चक्रवात फिओना का केंद्र अभी सेंट लारेंस की खाड़ी में बना हुआ है। नोवा स्कोटिया प्रांत के अलावा फ्रिंस एडवर्ड द्वीप पर भी इसका बहुत प्रभाव पड़ा है। नोवा स्कोटिया में चार लाख से अधिक और प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 82 हजार से अधिक घरों में बिजली कट गई है। मोबाइल सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इससे पहले इस तूफान के चलते कैरेबियाई द्वीप बरमूडा में भारी तबाही हुई है। वहां कई लोगों की जान भी चली गई।

तूफान को लेकर जारी की गई थी चेतावनी

बता दें, बीते दिनों अटलांटिक महासागर में एक शक्तिशाली चक्रवात तूफान का केंद्र बना था। ये तूफान इस सीजन का छठा चक्रवात तूफान है और जिसे फियोना नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों ने इसको लेकर चेतावनी जारी की थी। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के पूर्वानुमानकर्ताओं ने कई द्वीपों के लिए तीव्र तूफान फियोना के खतरे को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा था।                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481