Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather Update : दिल्ली, यूपी सहित 21 राज्यों में येलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी - The Indian Exposure

Weather Update : दिल्ली, यूपी सहित 21 राज्यों में येलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

weather

मानसून की वापसी से पहले देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश (Heavy Rain Alert) देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 4 दिनों से तेज बारिश हो रही है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगह पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश से बुरा हाल है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड और सिक्किम में भारी से अतिभारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 25 सितंबर के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा सहित 21 राज्यों में भारी की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

इन 21 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 25 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु व पुड्डुचेरी राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है।

यूपी के इन जिलों में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है कि, आज से तीन दिन तक कई जिलों में भारी बारिश होगी। खासतौर पर 26 सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25-26 सितम्बर को तो लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश होगी। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरा भी है। मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। उनमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली व बांदा में भारी बारिश के आसार हैं जबकि प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य इलाकों में गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481