Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chandigarh : मानसून के आखिरी दौर में 24 घंटे में 120.6 MM बरसात, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा - The Indian Exposure

Chandigarh : मानसून के आखिरी दौर में 24 घंटे में 120.6 MM बरसात, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Rain-in-Chandigarh

रविवार सुबह तेज हवाएं चलीं। इससे शहर के कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इनमें से 37 नगर निगम और 15 पेड़ प्रशासन के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दोपहर में बारिश रुकने के बाद से इन्हें हटाने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा पेड़ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में गिरे हैं। इनमें गुलमोहर, चकरसिया, सुबाबुल आदि के पेड़ हैं। 

आखिरी दौर में मानसून चंडीगढ़ पर मेहरबान है। शनिवार सुबह 8:30 से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में कुल 120.6 एमएम बरसात हुई जो बीते 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है। रविवार को भी सुबह चार घंटे बारिश हुई। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 21.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।

दो दिन से लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम खुल गया लेकिन थोड़ी देर में तेज हवाएं चलने लगीं और फिर दोबारा बारिश शुरू हो गई जो करीब चार घंटे जारी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा.

बारिश और तेज हवा में 50 से ज्यादा पेड़ गिरे
रविवार सुबह तेज हवाएं चलीं। इससे शहर के कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इनमें से 37 नगर निगम और 15 पेड़ प्रशासन के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दोपहर में बारिश रुकने के बाद से इन्हें हटाने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा पेड़ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में गिरे हैं। इनमें गुलमोहर, चकरसिया, सुबाबुल आदि के पेड़ हैं। 

यह पेड़ औद्योगिक क्षेत्र फेज-वन, सेक्टर-20, 27, 28, 31, 35, 49, मनीमाजरा, 43, 25, 14, 11, 16, 37, 38, 4, 5, 7, 8, 22, 23, 40 सेक्टरों में गिरे हैं। इसके अलावा मलोया स्मॉल फ्लैट्स में मुख्य सड़क के किनारे एक साथ पांच पेड़ गिर गए। यह पेड़ कुछ साल पहले ही लगाए गए थे लेकिन प्रूनिंग नहीं होने की वजह से तेज हवा से गिर गए। सेक्टर-16, 23 और एफसीआई के सामने सड़क पर भी विशाल पेड़ गिर पडे़, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि जब बारिश ज्यादा होती है तो मिट्टी में नमी आ जाती है। इसके बाद अगर तेज हवा चलती है तो पेड़ झुक जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास जो सड़कें हैं उसके किनारे करीब आठ पेड़ गिरे हैं। उन सभी को हटाने का काम चल रहा है। मलोया में गिरे पेड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि उन पेड़ों की प्रूनिंग की जा रही है और जल्द ही उन्हें सहारे के साथ खड़ा कर दिया जाएगा।

पार्किंग के गेट पर गिरी पेड़ की टहनी
सेक्टर-9डी की पार्किंग में शनिवार शाम के समय एक पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। ये डाल पार्किंग के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के पास गिरी। उस समय कोई गाड़ी वहां पर नहीं खड़ी थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। पार्किंग से अंदर आने का रास्ता बंद हो गया। रविवार रात तक यही स्थिति रही क्योंकि पूरे दिन प्रशासन या नगर निगम की टीम उसे हटाने नहीं पहुंची। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481