Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने लिया नामांकन फॉर्म, - The Indian Exposure

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने लिया नामांकन फॉर्म,

digvijay

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हो गया है। दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं नामांकन फॉर्म लेने आया हूं। कल पर्चा दाखिल करने की पूरी संभावना रहेगी .

बुधवार रात ही दिल्ली पहुंचे हैं दिग्विजय सिंह

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अचानक दिल्ली बुलाया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त दिग्विजय बुधवार देर रात केरल से दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में जारी राजनीतिक खींचतान के चलते पार्टी नेतृत्व और खासकर गांधी परिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज है। इसलिए अब गहलोत की जगह दिग्विजय सिंह को पार्टी अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनाया जा रहा है। 

कमलनाथ के नाम पर भी हुई थी चर्चा

एक दिन पहले मध्य प्रदेश के नेता कमलनाथ भी दिल्ली आए हुए थे। कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके नाम पर भी कयास लगाए जा रहे थे। इन सभी कयासों को खारिज करते हुए कमलनाथ कहा था कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं लूंगा, क्योंकि इससे मेरा ध्यान मध्य प्रदेश से हट जाएगा। मैं अपना ध्यान मध्य प्रदेश से नहीं हटाना चाहता हूं।

गौरतलब है कि अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसुधन मिस्त्री ने बताया है कि अब तक शशि थरूर और पवन बंसल ने नॉमिनेशन फॉर्म लिया है। शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481