Myanmar : सैन्य सरकार का विरोध तेज, विद्रोह कर रहे लोगों ने विमान पर की गोलीबारी, 

myammar

म्यांमार की सैन्य सरकार का विरोध लगातार तेज हो रहा है। विद्रोह कर रहे लोग लगातार सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अब सरकार ने पूर्वी राज्य काया में विद्रोह कर रहे लोगों द्वारा एक यात्री विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जैसे ही शुक्रवार को प्लेन उतरने की तैयारी कर रहा था, विद्रोही गुटों ने गोलीबारी कर दी।

एक यात्री को लगी गोली

म्यांमार की सैन्य के अनुसार इस गोलीबारी में एक यात्री घायल हो गया है। यात्री को गोली लगने की बात कही गई है। हालांकि, विद्रोही समूहों ने आरोप से इनकार किया है। राज्य टेलीविजन एमआरटीवी ने कहा कि म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का विमान 63 यात्रियों को ले जा रहा था, यह पूर्वी राज्य काया की राजधानी लोइकाव में उतरने वाला था।

मेजर जनरल बोले- ये आतंकी हमला

म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जा मिन टुन ने कहा कि गोलीबारी कारेन्नी नेशनल प्रोग्रेसिव पार्टी से संबंधित आतंकवादियों द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि यात्री विमान पर इस तरह का हमला एक युद्ध अपराध है। जो लोग और संगठन शांति चाहते हैं, उन्हें इस मुद्दे की चौतरफा निंदा करनी चाहिए।

विमान के निचले हिस्से से घुसी गोली

स्थानीय मीडिया के अनुसार गोली विमान के निचले हिस्से से घुस गई थी। जैसे ही विमान हवाई अड्डे पर लैंड करने से लगभग 4 मील (6.5 किलोमीटर) की दूरी पर था, तो 3,500 फीट की ऊंचाई पर गोलीबारी की गई। जिसके बाद एक यात्री घायल हो गया। बाद में घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471