Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Earthquake : इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत - The Indian Exposure

 Earthquake : इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत

earthquake

इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूल किए गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में शनिवार सुबह 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें एक व्यक्त की मौत हो गई है।

5.8 तीव्रता का आया भूकंप

देश की मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने कहा कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में शनिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। बीएमकेजी प्रमुख द्विकोरिता कर्नावती ने बताया कि भूकंप के झटके तेज थे। जिसमें नौ लोग घायल हो गए हैं, भूकंप के झटके प्रांत के अलग-अलग क्षेत्रों में महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग तुरंत ही अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

सुबह 2:28 बजे महसूस किए गए झटके

उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके सुबह 2:28 बजे महसूस किए गए थे। इसमें पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में संभावित भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है इंडोनेशिया

बता दें कि इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। यहां बार-बार भूकंप आता रहता है। यहीं नहीं, इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी की घटनाएं देखने को भी मिल जाती हैं। जिस वजह से यहां भूकंप का हमेशा ही खतरा बना रहता है।

पहले भी तबाही मचा चुका है भूकंप

गौरतलब है कि पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में फरवरी में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इससे पहले जनवरी 2021 में पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने 100 से अधिक लोगों की जान ले ली और लगभग 6,500 घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481