Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Indonesia: पुलिस के बल प्रयोग से और बिगड़ गए हालात,  - The Indian Exposure

Indonesia: पुलिस के बल प्रयोग से और बिगड़ गए हालात, 

Indonesia

इंडोनेशिया के जावा प्रांत के मलांग में फुटबॉल मैच के दौरान हुई घटना के लिए दर्शक और संस्थाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही हैं। भगदड़ में घायल हुए मुहम्मद रियान ने कंजुरुहान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बताया कि उनके कई दोस्तों की जान गई, उनका भी हाथ टूट गया था।

उन्होंने कहा, अगर पुलिस थोड़ी मानवीयता दिखाती तो हालात इतने नहीं बिगड़ते लेकिन पुलिस ने बच्चे व महिलाओं का भी लिहाज नहीं किया और आंखें बंद कर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। आंसू गैस की वजह से बहुत से लोगों की दम घुटने से भी मौत हो गई। 

फीफा का दावा, अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया
फुटबॉल के वैश्विक शासकीय निकाय फीफा ने कहा कि अधिकारियों ने कई नियमों का उल्लंघन भी किया है। खेल के मैदान में आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जावा पुलिस ने कहा कि उसे नियमों की जानकारी नहीं थी।

राष्ट्रपति ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी मैच किए रद्द
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने स्थानीय अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और पीडि़तों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं, दूसरी तरफ फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडोनेशिया को देश में सभी मैच निरस्त करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481