Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kisan Samman Nidhi: आज होगा किसान सम्मान निधि 2022 का शुभारंभ, - The Indian Exposure

Kisan Samman Nidhi: आज होगा किसान सम्मान निधि 2022 का शुभारंभ,

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का शुभारंभ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त में 1600 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवार को हर साल छह हजार रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। योजना के लाभार्थियों के खाते में हर चार महीने पर दो हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे से एक बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे कृषि विज्ञानियों व किसानों से चर्चा करेंगे। साथ ही 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत देश भर में खाद की दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही किसानों को खाद, बीज, मिट्टी की जांच के बारे में बताया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की भी शुरुआत की जाएगी। इसका उद्देश्य एक देश एक फर्टीलाइजर है। इसके तहत प्रधानमंत्री भारत यूरिया बैग लांच करेंगे। इसी ब्रांड नाम के तहत खाद बनाने वाली कंपनी अपने उत्पाद को बेचेगी। मेले में 15 सौ से अधिक किसान और एफपीओ, 500 कृषि स्टार्टअप, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और शिक्षाविद भी शामिल होंगे। ये सभी अपने-अपने विचार एक दूसरे के साथ साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481