Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pak : पाक सीमा से पंजाब में घुस रहे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया, - The Indian Exposure

Pak : पाक सीमा से पंजाब में घुस रहे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया,

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार रात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर क्षेत्र में एक क्वाड-कॉपर ड्रोन को मार गिराया। इस सीमा पर पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है।बीएसएफ के अनुसार 12 किलो वजनी ड्रोन में चार प्रोपेलर थे, जिन्हें बीएसएफ की 22वीं बटालियन के जवानों ने अमृतसर सेक्टर में रानिया सीमा चौकी के पास रात करीब सवा नौ बजे गोली से उड़ा दिया।

मादक पदार्थ सप्लाई करने का शक

अधिकारियों के अनुसार कुछ माल जो लोड किया गया था और ड्रोन द्वारा लाया जा रहा था उसे भी बरामद किया गया। इसी तरह की एक घटना में जो 13-14 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई थी, बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में एक बड़े (क्वाड कॉप्टर) पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।

9 महीनों में 191 ड्रोनों की अवैध घुसपैठ

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने गश्त ड्यूटी के दौरान देखा। उन्होंने तुरंत गोलियां चलाईं और उसे मार गिराया। उल्लेखनीय है कि पिछले नौ महीनों में, सुरक्षा बलों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोनों के अवैध घुसपैठ को देखा है, जो देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में बड़ी चिंता पैदा करता जा रहा है।

ज्यादातर ड्रोन भागने में कामयाब रहे

केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से इस तरह के अवैध प्रयासों का जिक्र सुरक्षा बलों से किया था। बता दें कि पाक से आए 191 ड्रोनों में से, 171 पंजाब सेक्टर के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए थे जबकि 20 को जम्मू सेक्टर में देखा गया था। जानकारी के अनुसार इनमें से अधिकांश ड्रोन भागने में कामयाब रहे, जबकि कुल सात को सीमा सुरक्षा बल ने मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481