Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Antonio Guterres Visit: भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस - The Indian Exposure

Antonio Guterres Visit: भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। गुटेरेस 18-20 अक्टूबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर होंगे। जनवरी 2022 में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरआत के बाद से गुटेरेस की यह पहली भारत यात्रा है। इससे पहले वो साल 2018 में भारत की यात्रा पर आए थे।

मुंबई से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गुटेरेस अपनी भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। जिसके बाद वो आईआईटी मुंबई में India @75: UN-India Partnership: Strengthening South-South Cooperation विषय पर संबोधन भी देंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर एंटोनियो गुटेरेस के भारत आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बागची ने ट्वीट किया कि, भारत आगमन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का हार्दिक स्वागत है। वो 18 से 20 अक्टूबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

गुजरात में पीएम मोदी से साथ कार्यक्रम में होंगे शामिल

एंटोनियो गुटेरेस कल यानी 20 अक्टूबर 2022 को गुजरात (एकता नगर, केवड़िया) में मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) बुकलेट, लोगो और टैगलाइन के लॉन्च के मौके पर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शामिल होंगे। पीएम मोदी ने COP26 में LiFE की अवधारणा को बताया था। तब उन्होंने लोगों और संस्थानों के वैश्विक समुदाय से LiFE को पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय जन आंदोलन के रूप में चलाने का आग्रह किया था। गुजरात में कार्यक्रम के दौरान उम्मीद जताई जा रही है कि गुटेरेस के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह मोढेरा (गुजरात) में भारत के पहले सौर ऊर्जा संचालित गांव और क्षेत्र की अन्य विकास परियोजनाओं का भी दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481