Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Omicron के सबवेरिएंट XBB के चलते आ सकती है कोविड की एक और लहर, WHO की चीफ साइंटिस्ट ने दिए संकेत - The Indian Exposure

Omicron के सबवेरिएंट XBB के चलते आ सकती है कोविड की एक और लहर, WHO की चीफ साइंटिस्ट ने दिए संकेत

विश्व स्वास्थ्य संगठन एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर के संकेत देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। WHO की चीफ सााइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कुछ देशों में ओमिक्रोन के XBB सबवेरिएंट के कारण कोविड संक्रमण की एक और लहर देखी जा सकती है।

ओमिक्रोन के 300 से अधिक सबवेरिएंट

अपने एक बयान में स्वामीनाथन ने कहा कि, पूरे विश्व में ओमिक्रोन के 300 से अधिक सबवेरिएंट हैं। इस वक्त ओमिक्रोन का XBB सबवेरिएंट चिंता का विषय बना हुआ है। यह सबवेरिएंट वायरस का पुनः संयोजक है, इससे पहले भी पुनः संयोजक वायरस देखे गए हैं। लेकिन XBB की प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक है, जिसके चलते यह आशंका है कि वायरस वैक्सीनेशन की एंटीबॉडी का प्रभाव कम कर सकता है। आशंका है कि कुछ देशों में कोविड की एक और लहर देखी जा सकती है।

फिलहाल कोई डाटा नहीं मौजूद

स्वामीनाथन ने आगे कहा कि किसी भी देश से आया डाटा यह नहीं बताता है कि कोविड ​​के नए वेरिएंट मौजूदा वेरिएंट की तुलना में अधिक गंभीर हैं। WHO के वैज्ञानिक ने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य निकाय वायरस के BA.5 और BA.1 वेरिएंट पर नजर रख रहा है। Omicron के XBB सबवेरिएंट के बारे में नवीनतम रिपोर्टों ने COVID-19 के नवीनतम विकास और कोरोना वायरस की चुनौतियों के बारे में कई सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481