Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : 3 करोड़ की फिरौती मांगने और दुष्कर्म में दो भाई गिरफ्तार, - The Indian Exposure

Delhi : 3 करोड़ की फिरौती मांगने और दुष्कर्म में दो भाई गिरफ्तार,

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फिरौती मांगने व दुष्कर्म मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई गांव असगरपुर, सेक्टर-128 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, यूपी के रहने वाले हैं। बड़े भाई ने अपहरण कर तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। छोटे भाई की दुष्कर्म के मामले में तलाश थी। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। दिल्ली पुलिस ने नोएडा, यूपी पुलिस को सूचना दे दी है। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़े भाई का नाम आशीष चौहान (27) और छोटे भाई का नाम दीपक चौहान (23) है। आशीष ने अपने साथी विवेक, रोहित, विनोद व सुनील के साथ हथियारों के बल पर कार से एक व्यक्ति का जीटी करनाल रोड, सिंघू गांव अलीपुर थाना इलाके से 29 अगस्त, 2017 को अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसके परिजनों से तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी। अलीपुर पुलिस ने इनको घेर लिया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। 

आरोपी आर्यन उर्फ विवेक को एक गोली लगी थी। पुलिस ने आशीष चौहान व आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था। ट्रायल के दौरान आशीष उर्फ आशू को तीन नवंबर, 2020 को जमानत मिल गई थी। बाद में ये फरार हो गया। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। आशीष के छोटे भाई दीपक चौहान ने जुलाई, 2021 में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का मामला सेक्टर-39, नोएडा यूपी थाने में दर्ज हुआ था। दीपक, आशीष व उनकी बहन ने पीड़ित को धमकाया था। कोर्ट ने दीपक को भगोड़ा घोषित कर दिया था। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एसआई सचिन गुलिया व नरेंद्र की टीम ने आशीष चौहान को न्यू अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया। आशीष से पूछताछ में पता लगा कि दीपक सागरपुर व द्वारका एरिया में छिपा हुआ है। इसके बाद इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने दीपक को गोल्फ कोर्स रोड, द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। 

आशीष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। इस दौरान वह बदमाशों के संपर्क में आया और आपराधिक वारदात करना शुरू कर दिया। ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए ये रंगदारी वसूलने लगा। दीपक ने शुरू में एक कॉल सेंटर में काम करता था। इसने अपने साथ काम करने वाले युवती के साथ दुष्कर्म किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481