Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi झारखंड में Bharat Jodo Yatra में हो सकते हैं शामिल - The Indian Exposure

Rahul Gandhi झारखंड में Bharat Jodo Yatra में हो सकते हैं शामिल

Bharat Jodo Yatra by Rahul Gandhi राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ झारखंड के कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी से जुड़ने का आग्रह किया। भारत जोड़ो यात्रा राज्य के सभी जिलों में नवम्बर-दिसम्बर माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया और राज्य के जिलों में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गयी।

केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के नेताओं से कहा कि डिजिटल माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा एवं प्रखंड व मंडल कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर चर्चा हुई तथा झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय द्वारा प्रखंड एवं मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन 30 नवम्बर 2022 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा, भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय, एआईसीसी सचिव दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री बादल, बन्ना गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहजादा अनवर, जिला संयोजक संजय लाल पासवान, कुमार राजा, अग्रणी संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अख़्तर, अनुसूचित जाति के चेयरमैन केदार पासवान, जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481