Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Lekhpal Bharti 2022 : लेखपाल व पटवारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू - The Indian Exposure

Lekhpal Bharti 2022 : लेखपाल व पटवारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

लेखपाल बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी व लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। 14 अक्तूबर 2022 को इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 है। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में राजस्व उप निरीक्षक पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के पास न्यूनतम 21 व अधिकतम 28 वर्ष आयु सीमा होनी चाहिए। वहीं लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की न्यूनतम आयु 21 व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूकेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

यूकेपीएससी द्वारा कुल 563 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें राजस्व निरीक्षक पटवारी के 391 व लेखपाल के 172 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही कैंडिडेट्स को शारीरिक मापदंड परीक्षा भी देनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर लें।

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जिसके अंतर्गत 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ आधारित एग्जाम देना होगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जहां सामान्य हिंदी के लिए 20, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के लिए 40 व उत्तराखंड से जुड़ी जानकारी के लिए 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान में सामान्य बुद्धि परीक्षण और मानसिक योग्यता, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं व कम्प्यूटर की मूलभूत जानकारी से सवाल पूछे जाने हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481