Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election : सूरत की 16 सीटों पर 47.39 लाख मतदाता, 7.25 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदा - The Indian Exposure

Election : सूरत की 16 सीटों पर 47.39 लाख मतदाता, 7.25 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदा

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर आयुष ओक ने गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले की 16 सीटों पर 47 लाख से अधिक मतदाता हैं। इस बार 7.25 लाख नए मतदाता हैं। चुनाव की घोषणा होते ही फॉर्म नंबर 7 और 8 लॉक हो चुके हैं। जो प्रोसेस में है वही पूर्ण किए जाएंगे। नए नहीं लिए जाएंगे। फॉर्म नंबर 6 नॉमिनी के 10 दिन पहले तक स्वीकार किए जाएंगे।

80 साल की उम्र पार के 62.37 हजार मतदाता
सूरत शहर और जिले की 16 विधानसभा सीटों में 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या 62 हजार 37 और दिव्यांग की संख्या 23 हजार 859 है। इनके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की अपेक्षा 7 लाख 25 हजार 840 मतदाता नए दर्ज हुए हैं। जो करीब 18.8 फीसदी हैं।

सूरत जिले में कुल 4623 पोलिंग बूथ होंगे
जिले में कुल 4623 पोलिंग बूथ होंगे। मतदाता अधिक होने से 14 अधिक की प्रपोजल भेजी है। 16 सीटों में से 3 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टी और उनसे जुड़े कार्य सरलता से हो पाएं, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम रहेगा। राजनीतिक पार्टियों या उम्मीदवारों द्वारा संदिग्ध मूवमेंट नहीं हो, इस पर भी नजर रखी जाएगी। नकदी की मूवमेंट पर आयकर विभाग की टीम नजर रखेगी। कलेक्टर ने बताया कि आयकर विभाग के अलावा नकदी के मूवमेंट पर अन्य टीम को काम नहीं करना है।

दिव्यांगों के लिए 1 केंद्र और 1 ग्रीन पोलिंग बूथ भी
कलेक्टर ने बताया कि प्रति विधानसभा क्षेत्र में 7 महिला पोलिंग बूथ होंगे। इनमें सभी कर्मीचारी महिलाएं होंगी। इसके अलावा प्रति सीट 1 दिव्यांग और 1 ग्रीन पोलिंग बूथ होगा। इनमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा। जिले में 526 संवेदनशील पोलिंग बूथ होने की जानकारी कलेक्टर ने दी है। उधना विधानसभा क्षेत्र एक्सपेंडिचर सेंसिटिव कन्स्टिट्यूअंसी होगा। 2632 मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481