Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi Election 2022 : एमसीडी चुनाव को लेकर तारीखों का हुआ एलान, चार दिसंबर को मतदान - The Indian Exposure

Delhi Election 2022 : एमसीडी चुनाव को लेकर तारीखों का हुआ एलान, चार दिसंबर को मतदान

दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि चार दिसंबर को मतदान होंगे और सात दिसबंर को नतीजों का एलान होगा।

चुनाव में एक लाख से अधिक स्टाफ होगा

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55000 से ज्यादा ईवीएम का प्रबंध हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी।

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। 

चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। 

चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने के बाद उनको आरक्षित करने का कार्य भी कर दिया है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए है और उन्होंने वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों व आम लोगों सेे आपत्ति व सुझाव भी ले लिए है। अब केवल मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देना शेष बचा है। यह कार्य इस सप्ताह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। आयोग ने ईवीएम को पहले ही दुरुस्त करा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481