Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter ने भारत में भी शुरू की छंटनी, कर्मचारियों को मिल रहे ईमेल - The Indian Exposure

Twitter ने भारत में भी शुरू की छंटनी, कर्मचारियों को मिल रहे ईमेल

ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर नौकरियों में कटौती के तहत भारत में भी अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर ने आज से वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया था। दुनिया के सबसे अमीर व्यवसायी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ-साथ सीएफओ और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी।

सीईओ और सीएफओ को नौकरी से निकाले जाने के बाद टॉप मैनेजमेंट एक के बाद एक कई अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। ट्विटर ने शुक्रवार से कंपनी की ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करने का एलान किया था। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि ‘छंटनी शुरू हो गई है। कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।’

भारत में भी हो रही छंटनी

पीटीआई के अनुसार, छंटनी से ट्विटर की भारतीय टीम का एक “महत्वपूर्ण हिस्सा” प्रभावित हुआ है। इससे पहले मिल रही खबरों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कर्मचारियों को एक इंटरनल ईमेल में कहा था कि ट्विटर को बेहतर रास्ते पर ले जाने के प्रयास में हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। कंपनी ने कहा था कि सभी कर्मचारियों को इस बारे में एक व्यक्तिगत ईमेल भेजा जाएगा।

ट्विटर इंडिया ने नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया

ट्विटर इंडिया ने फिलहाल स्टाफ की छंटनी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह छटनी इंजीनियरिंग और मार्केटिंग सहित कई विभागों में हुई है। छंटनी को लेकर मस्क का सख्त रवैया स्टाफ को भेजे गए मेल में नजर आता है। ट्विटर ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में यह कहा था कि कंपनी ट्विटर सिस्टम और ग्राहक डेटा के लिए बनाए गए सभी कार्यालयों को भी अस्थायी रूप से बंद कर देगी। ट्विटर ने कहा था कि ‘अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस जा रहे हैं तो कृपया घर लौट आएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481