Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Accident : आगरा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बेकाबू कार, - The Indian Exposure

Accident : आगरा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बेकाबू कार,

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पलिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जानकारी के अनुसार, आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर देर रात करीब पौने 11 बजे लखनऊ से तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने पर उसके परखच्चे उड़ गए। 

कार में मृत मिले तीनों युवक 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में तीन युवक मृत पाए गए। दो युवक घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। 

हादसे में मरने वाले तीन युवक फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम के रूप में हुई है। हादसे में वकास और औवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481