Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : जम्मू कश्मीर में 13-14 नवबंर को बारिश के आसार - The Indian Exposure

Weather : जम्मू कश्मीर में 13-14 नवबंर को बारिश के आसार

जम्मू कश्मीर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। घाटी में ठंड का अहसास बढ़ा है।

गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का पारा भी सामान्य से 6.8 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इसी तरह पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481