Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rurkee:डेंगू से दो महिलाओं की मौत के बाद 21 लोगों के लिए गए सैंपल, - The Indian Exposure

Rurkee:डेंगू से दो महिलाओं की मौत के बाद 21 लोगों के लिए गए सैंपल,

बसेड़ी गांव में तीन दिन पहले डेंगू की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 21 लोगों के सैंपल लिए थे, उसमें से छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों को दवाएं बांटी और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। ऐथल गांव भी अब डेंगू की चपेट में आता दिख रहा है।

लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव में डेंगू दो महीने से कहर बरपा रहा है। कुछ समय पहले दो महिलाओं की डेंगू से मौत हो गई थी। तीन दिन पहले भी एक ही दिन में दो अन्य महिलाओं की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी। निजी लैब में हुई जांच के अनुसार, दोनों महिलाएं डेंगू से पीड़ित थी।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर बीमार 21 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और बीमार लोगों को डेंगू की दवाएं बांटी।

गांव पहुंचकर की लोगों के स्वास्थ्य की जांच 
इसके साथ ही गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र के ऐथल में भी कुछ लोगों के बुखार पीड़ित होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनको दवाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481