Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अमेरिका : मिड टर्म इलेक्शन सीनेट में बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी का कंट्रोल,  - The Indian Exposure

अमेरिका : मिड टर्म इलेक्शन सीनेट में बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी का कंट्रोल, 

अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में बाइडेन की डेमोक्रेटिक ने सीनेट (अपर हाउस) में 50 सीटें जीच ली हैं। अब अमेरिका संसद के अपर हाउस में डेमोक्रेट्स का कंट्रोल होगा। सीनेट में मिली जीत को लेकर प्रेसिडेंट बाइडेन ने कहा- मुकाबला कड़ा था। लेकिन मैं इस बात से बिल्कुल हैरान नहीं हूं कि जीत हमारी हुई। मुझे बहुत खुशी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच अब भी कड़ा मुकाबला है। यहां ट्रम्प की रिपब्लिकन आगे है। उनके पास 211 सीटें हैं। बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी 204 सीटें ही जीत पाई है।

संसद को दोनों सदनों के काम पर एक नजर
भारत की तरह अमेरिका में भी संसद ही कानून बनाती है। हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव तय करता है कि किन कानूनों पर वोटिंग होगी। इसके बाद सीनेट उन कानूनों को अप्रूव या ब्लॉक करता है। इसके साथ ही सीनेट राष्ट्रपति ने जिन लोगों को नियुक्त किया है उन्हें कन्फर्म करता है। यहां तक की जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति के खिलाफ जांच भी सीनेट ही करता है।

बाइडेन के लिए लोअर हाउस में भी जीत अहम
बाइडेन के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में जीत भी अहम है। यदि उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी यहां बहुमत खो देते हैं तो वो काफी कमजोर हो जाएंगे। उन्हें हर बड़ा फैसला लेने के लिए संसद में विपक्ष यानी डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के भरोसे रहना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में जिस भी पार्टी की जीत होती है उस पार्टी का संसद में दबदबा होता है। वही पार्टी कानून बनाने में ज्यादा अहम रोल अदा करती है। अब अगर यहां ट्रम्प की पार्टी जीत गई तो वो तय करेगी कि किन कानूनों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा वो बाइडेन के एजेंडों पर रोक लगा सकती है। साथ ही उनके पास इन्वेस्टिगेटरी कमेटी का कंट्रोल होगा। इससे वो 6 जनवरी 2021 को हुई US कैपिटल हिंसा मामले में चल रही जांच खत्म कर सकेंगे।

ट्रम्प 15 नवंबर को 2024 के चुनाव लड़ने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं
सिओक्स सिटी में एक रैली में ट्रम्प ने साफ कर दिया कि वो 2024 में होने वाले US प्रेसिडेंट इलेक्शन में उतरने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा- देश को सुरक्षित बनाने के लिए, मैं दोबारा चुनाव में खड़ा हो सकता हूं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आप सब तैयार हो जाएं। इसके पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मेरे चुनाव लड़ने से बहुत लोगों को खुशी होगी। सब चाहते हैं कि मैं इलेक्शन में खड़ा हो जाऊं। मेरी पॉपुलैरिटी ज्यादा है। मैं, प्रेसिडेंट कैंडिडेट पर किए जाने वाले हर तरह के पोल और सर्वे में भी आगे हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481