Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Gujarat Election 2022: आज जारी हो सकती है गुजरात भाजपा की तीसरी सूची - The Indian Exposure

Gujarat Election 2022: आज जारी हो सकती है गुजरात भाजपा की तीसरी सूची

 गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सियासी घमासान के लिए सभी पार्टियां एक के बाद एक उम्मीदवारों की लिस्ट का एलान कर रही हैं। भाजपा ने अब तक 2 सूचियों की घोषणा की है। जिसमें 166 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा आज बाकी 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने खेड़ा जिले के लिए पांच उम्मीदवारों का फैसला किया है।

गुजरात में दो चरणों में होगा मतदान

गुजरात में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। पहले चरण की 89 सीटों के लिए एक दिसंबर को और दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। जबकि परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक,  पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा .

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481