Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Crime in Delhi : खुद को सांसद बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार - The Indian Exposure

 Crime in Delhi : खुद को सांसद बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

दक्षिण जिले की मालवीय नगर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष व बलिया, यूपी का सांसद बताकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनूप कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी से ही ठगी कर डाली। उसने जज के फर्जी हस्ताक्षर कर अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है।  

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-50 नोएडा निवासी महिला ने मालवीय नगर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी अनूप कुमार सिंह से जनवरी, 2015 में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का नेता बताया था। 

कुछ समय बाद आरोपी ने उसे बताया कि पार्टी ने उसे बलिया, यूपी से लोकसभा का टिकट दे दिया है और वह अपने पैतृक गांव से चुनाव लड़ेगा। चुनावों के बाद वह खुद को सांसद बताने लगा। कुछ समय बाद उसने पहली पत्नी से तलाक के कागजात पीड़िता को दिखाए। 

इसके बाद उसने पीड़िता से शादी कर ली। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से 10 लाख रुपये ले लिए और उसे परेशान करने लगा। साथ ही उसने पीड़िता से कई चेक ले लिए थे। कुछ समय बाद पीड़िता के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके पति का तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481