Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी मिसाइलों की बौछार - The Indian Exposure

Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी मिसाइलों की बौछार

रूस ने गुरुवार को एक बार फिर यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर मिसाइलों की बौछार की। साथ ही यूक्रेन के पूर्वी भाग में भी तेज हमले किए। पिछले सप्ताह खेरसान शहर छोड़ने के बाद रूसी सेना के ये सबसे बड़े हमले थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के सभी अत्याचारों के लिए उसे दंडित किया जाएगा। ताजा मिसाइल हमलों में राजधानी कीव, दूसरे बड़े शहर खार्कीव, बंदरगाह शहर ओडेसा, मध्य यूक्रेन के शहर डेनिप्रो और जपोरीजिया को निशाना बनाया गया।

बर्फबारी से पहले हुए हमले का दिखेगा असर

यह हमला तब हुआ है जब कीव में ठंडक के मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। कुछ ही दिनों में यहां पर भीषण ठंडक पड़ने लगेगी। ऐसे में बिजली-पानी की किल्लत नागरिकों की मुश्किल और बढ़ा देगी। यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन के इंजीनियर पूर्व के हमलों से हुए नुकसान की भरपाई करते हुए बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे हुए थे। हमले में डेनिप्रो में 15 लोग घायल हुए जबकि खार्कीव में तीन और ओडेसा में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

गैस उत्पादन संयंत्र को भारी नुकसान

सरकारी ऊर्जा कंपनी नैफ्टोगैज ने कहा है कि हमले में पूर्वी यूक्रेन में स्थित गैस उत्पादन संयंत्र को भारी नुकसान हुआ है और वह लगभग नष्ट हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय ने यूक्रेन में ठंडक के मौसम में भयंकर मानव त्रासदी की आशंका जताई है। कहा है कि यूक्रेन में दसियों लाख लोग विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। ठंडक बहुत से लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। गुरुवार को डेनिप्रो नदी के दोनों किनारों पर मौजूद रूसी और यूक्रेनी सैनिकों ने एक-दूसरे पर गोलाबारी और गोलीबारी की। खेरसान प्रांत से होकर बह रही इस नदी का पश्चिमी किनारा अब यूक्रेनी सेना के पास है जबकि पूर्वी किनारा रूसी सेना के कब्जे में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481