Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab :चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग बरामद की, 3 केस आए सामने; 1 दिन के रिमांड पर - The Indian Exposure

Punjab :चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग बरामद की, 3 केस आए सामने; 1 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग मेंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह गैंग के साथ जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले भी 3 आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपी की पहचान मोहाली जिले के बलोंगी निवासी अमनदीप जोशी उर्फ राजबीर जोशी(31) के रुप में हुई है। उसके खिलाफ मलोया पुलिस थाने में नार्कोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांसिज़(NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन सेल के मुताबिक मलोया में तोगां गांव के टर्न के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी की गई। उसके कब्जे से पुलिस ने 123 ग्राम हेरोइन बरामद की। ऑपरेशन सेल ने कहा है कि अमनदीप के खिलाफ पहले भी 3 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें से एक केस बलोंगी पुलिस थाने में वर्ष 2013 में दर्ज हुआ था। दूसरा केस वर्ष 2014 में पंचकूला में दर्ज हुआ था। वहीं तीसरा केस वर्ष 2015 में बलोंगी थाने में दर्ज हुआ था। खरड़ कोर्ट से वह एक केस में भगौड़ा भी है। वह बारहवीं पास है और कैटरिंग का काम करता था। आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

कस्टडी में अपराधियों को कपड़े-खाने देता था
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अमनदीप लारेंस के गैंग के लिए काम करता था और जब भी उसे कहा जाता था तो वह पुलिस कस्टडी में अपराधियों को कपड़े और खाने की चीजें उपलब्ध करवाता था। पुलिस पूछताछ में उसने कबूला कि वह अभी भी अपने गैंग सदस्यों के टच में है जो विभिन्न जेलों में बंद हैं। जब खरड़ में गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी तो अमनदीप ने उसे कपड़े दिए थे।

मूसेवाला की हत्या करवाई थी लारेंस ने
लारेंस(30) का जन्म पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर में हुआ था। उसका गैंग उत्तर भारत में सक्रिय है। उसके खिलाफ हत्या, फिरौती जैसे दो दर्जन से ज्यादा संगीन केस दर्ज हैं। इनमें गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का केस भी शामिल है। एक जानकारी के मुताबिक उसके गैंग में 700 के लगभग शूटर हैं। वह मौजूदा समय में दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। उसके पिता हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। वर्ष 2010 में लारेंस DAV कॉलेज, चंडीगढ़ आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481