Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Election : प्रचार गरमाने 42 भाजपा नेता उत्तराखंड से रवाना, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी गए - The Indian Exposure

 Election : प्रचार गरमाने 42 भाजपा नेता उत्तराखंड से रवाना, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी गए

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 लोगों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है । प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर, राजेश कुमार, नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया व प्रकाश हरबोला के नाम शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481