Dengue in Punjab : 28 दिन में 949 मामले पारा गिरने पर मरेगा मच्छर, जिले में अब तक 1703 मरीज मिल चुके

नवंबर के 28 दिन के दौरान जिले में डेंगू के 949 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 599 मरीज लुधियाना जबकि 350 मरीज अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित रहे हैं। शकी मरीजों में से 60 फीसदी में डेंगू की पुष्टि हो रही है। नवंबर में लुधियाना के 1001 शकी मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 60 फीसदी में डेंगू कंफर्म मिला है। वहीं, आमतौर पर दिवाली के बाद तापमान में गिरावट होने के साथ डेंगू के केस में भी गिरावट होती है।

लेकिन दिवाली के एक महीने बाद भी तापमान में उतनी गिरावट न होने के कारण डेंगू का मच्छर अब भी डंक मार रहा है। वहीं, अभी तापमान में और गिरावट होने के बाद ही डेंगू के केस में गिरावट होने की संभावना है। जिले में अब तक कुल मरीज 1703 मिल चुके हैं। जिनमें से 984 मरीज लुधियाना जिले और 719 अन्य जिलों से संबंधित हैं। जबकि अब तक 3244 शकी मरीज सामने आए हैं।

18 नए मरीज मिले, 11 लुधियाना के रहे
सोमवार को जिले में डेंगू के 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 मरीज लुधियाना और 8 अन्य जिलों से संबंधित हैं। नए मरीजों में 10 मरीज सिटी से हैं। 1 ग्रामीण इलाके से है। 467 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं। 24 मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल हैं। नवंबर में लुधियाना सिटी के 418 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

खन्ना के 21, जगराओं के 2 और ग्रामीण इलाकों के 145 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, सेहत विभाग द्वारा नवंबर में 19513 घरों, 28147 कंटेनर्स की जांच में 25 घरों में लारवा मिला है। अब तक सेहत विभाग द्वारा 1147 जगहों पर चालान करने की जानकारी नगर निगम के साथ साझा की गई है। लेकिन अब तक महज 755 ही चालान निगम द्वारा किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471