Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Delhi : बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, कुछ दिन तक राहत नहीं - The Indian Exposure

 Delhi : बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, कुछ दिन तक राहत नहीं

मौसमी दशाओं के साथ न देने के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक औसतन 370 दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 18 अंक अधिक है। दिन में हवा काफी धीमी चली, जबकि सुबह धुंध छाए रहने के कारण प्रदूषण कणों में फैलाव नहीं हो पाया। हालांकि, आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार की संभावना है, लेकिन स्थिति बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और वेंटिलेशन इंडेक्स 1200 के करीब रहा, जो सामान्य से करीब पांच गुना कम दर्ज किया गया। ऐसे में एनसीआर के बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, चरखी दादरी से अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया। रविवार से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, लेकिन सोमवार तक प्रदूषण स्तर बेहतर खराब स्थिति में ही रहने का अनुमान है। छह दिसंबर को हवा की रफ्तार बढ़कर 14 किमी तक पहुंच सकती है। इसके बाद स्थिति में सुधार होगा।

दिल्ली में कई जगहों पर 400 पार
शाम पांच बजे आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर बढ़कर 413 तक पहुंच गया, जबकि जहांगीरपुरी में 419, रोहिणी में 413, पंजाबी बाग में 382, अलीपुर में 400, अशोक विहार में 391, मुड़का में 425, नरेला में 420, सोनिया विहार में 397 रहा। अन्य जगहों पर 300 से अधिक स्तर दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह-शाम ठंड का असर दिखना शुरू
दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस कारण से सुबह व शाम की ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी नजर आ रही है। अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट होने के कारण ठंड बढ़ जाएगी। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

औसतन न्यूनतम तापमान भले ही कम रहा हो, लेकिन विभिन्न मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा है। पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर न्यूनतम तापमान 14.4, पालम पर 12.4, नजफगढ़ पर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह से सुबह के समय धुंध और कोहरे की सफेद चादर नजर आएगी तो वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481