Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Fraud : धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

Fraud : धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हरिद्वार के बहादरपुर गांव का प्रधान रहते नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगे थे। इनामी को चंडीगढ़ के एक होटल से दबोचा गया है। इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 दिनों के भीतर एसटीएफ सात गिरफ्तारियां कर चुकी है।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इनामियों को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ लगातार जाल बिछा रही है। इसी बीच 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमर सिंह निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर, हरिद्वार के चंडीगढ़ में होने की सूचना मिली थी। दरोगा विपिन बहुगुणा और नरोत्तम बिष्ट के साथ भेजी गई टीम ने अमर सिंह को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि अमर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान है और प्रधानी के दौरान ही उसके अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में ले लिया था।

उसने युवाओं को राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर और भेल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये लिए और गांव से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रुड़की में वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने परिवार से भी संपर्क खत्म कर लिया था। आरोपी पर डीआईजी गढ़वाल रेंज ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481