Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Assembly Elections Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना - The Indian Exposure

Assembly Elections Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है। अगर भाजपा जीतती है तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। वहीं, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 

गुजरात में हुए थे दो चरणों में चुनाव 
हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान कराया गया था। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।  इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में पूरी ताकत झोंकी थी। गुजरात के नतीजे से पता चलेगा कि आप अपनी कोशिशों में कितनी कामयाब हुई है। कांग्रेस के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 

हिमाचल में 1985 के बाद कभी सत्ताधारी दल की सत्ता में वापसी नहीं हुई है। राज्य में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं जबकि बहुमत का आंकड़ा 35 सीटों का है। मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।    

सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती
चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के 30 मिनट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश, गुजरात के लिए हर विधानसभा सीट पर एक मतगणना ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बिना रुकावट मतगणना प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दो-दो स्पेशल ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।

उपचुनाव नतीजों में मैनपुरी पर निगाह 
आज पांच राज्यों के छह विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी होगी। यूपी की रामपुर, खतौली के अलावा ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहर की कुढ़नी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के नतीजे आज ही आएंगे। 

मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा 
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481