Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP: पीड़ित कांग्रेसियों से मिलने आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - The Indian Exposure

MP: पीड़ित कांग्रेसियों से मिलने आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व उनकी खुरई व सुरखी विधानसभा क्षेत्र की यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वे जिन कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस लादे गए उनके परिजन से घर और कार्यकर्ताओं से जेल में मिलने जाएंगे।

उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक दल भी रहेगा। शनिवार सुबह 5.30 बजे उनका बीना आगमन होगा। यहां से सुबह 9.30 बजे खुरई पहुंचेगें। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मालथाैन, रजवांस व बांदरी हाेते हुए दाेपहर 1 बजे सागर पहुंचेंगे। यहां जेल मे बंद कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात के बाद सर्किट हाउस में पत्रकार से चर्चा करेंगे। 2.30 बजे बेरखेड़ी सड़क, परासिया से जैसीनगर जाएंगे। शाम 4 बजे जैसीनगर सेमरा गाेपालमन, बिलहरा, सुरखी व घाना से सागर लाैटेंगे।

प्रदेश महामंत्री मुकुल पुराेहित व जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार पचाैरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह मोतीनगर थाने के पास स्थित सरस्वती मैरिज गाडन में रात्रिभाेज के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। प्रवक्ता अभिषेक गाैर ने बताया कि कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 7 बजे भाग्योदय अस्पताल के पास एकत्र होकर बीना प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481