Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
खरड़ पुलिस की रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस:आर्म्स एक्ट के मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट में किया पेश - The Indian Exposure

खरड़ पुलिस की रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस:आर्म्स एक्ट के मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट में किया पेश

गैंगस्टर लॉरेंस को खरड़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 10 दिनों के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस का नाम आया था। इसके बाद NIA ने भी उससे पूछताछ की थी। पंजाब पुलिस विभिन्न मामलों में गैंगस्टर लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

इससे पहले मोहाली कोर्ट ने सोहाना पुलिस की लॉरेंस की रिमांड वाली एप्लिकेशन को रद कर दिया था। सोहाना थाने के अंतर्गत आती सेक्टर 80 की एक माइक्रोब्रूरी पर फायरिंग की घटना में लॉरेंस का रिमांड मांगा गया था।

बठिंडा पुलिस ने रिमांड पर लिया था
लॉरेंस इससे पहले बठिंडा पुलिस की गिरफ्त में था। सोहाना पुलिस उसका ब्रू ब्रोस में हुई फायरिंग की घटना में रिमांड मांग रही थी। पुलिस ने इससे पहले इस घटना में लॉरेंस का 2 दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने कहा था कि लॉरेंस को वायस सैंपल के लिए दिल्ली ले जाने के चलते उससे गहन पूछताछ नहीं कर पाए थे।

40 लाख फिरौती के लिए फायरिंग
बता दें कि इसी वर्ष 13 मार्च को दो बाइक सवारों ने ब्रू ब्रोस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा था। लॉरेंस पर ब्रू ब्रोस के मालिक से 40 लाख रुपए फिरौती वसूलने के लिए यह फायरिंग करवाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481