Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Cold wave: दिल्ली में शीतलहर छह दिन ढाएगी सितम, 3 से 4 डिग्री रहेगा तापमान - The Indian Exposure

Cold wave: दिल्ली में शीतलहर छह दिन ढाएगी सितम, 3 से 4 डिग्री रहेगा तापमान

एक दो दिन की आंशिक राहत के बाद ”दिल्ली की सर्दी” फिर सितम ढाने वाली है। अगले दो दिन जहां घना कोहरा परेशान करेगा, वहीं इसके बाद नए साल में शीत लहर कंपकंपी छुड़ाएगी। न्यूनतम तापमान गिरकर तीन से चार डिग्री तक रह जाएगा। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को सर्दी से कुछ राहत रही। दिन में धूप खिली रही तो अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किए गए। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। पिछले 15 दिनों में पहली बार यह न केवल दो अंकों में पहुंचा बल्कि इस माह का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान भी रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 51 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

विजिविलिटी रही बेहतर

दृश्यता का स्तर भी शुक्रवार को अपेक्षाकृत बेहतर रहा। पालम में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 1000 मीटर, सफदरजंग में 500 मीटर और रिज एरिया में 200 मीटर तक रही।

बर्फीली हवाएं उत्तर भारत में लाएंगी ठंड

मौसम विभाग ने कहा कि हिमालय से बर्फीली हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी लाएंगी। अगले चार पांच दिनों के दौरान इस क्षेत्र में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में एक जनवरी से ताजा शीतलहर शुरू होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481