Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हीराबा की निधन पर जो बाइडन ने जताया दुख, कहा- मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ मेरी संवेदना - The Indian Exposure

हीराबा की निधन पर जो बाइडन ने जताया दुख, कहा- मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ मेरी संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी की हीराबा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। हीराबा की निधन की जानकारी मिलने के बाद भारत समेत दुनिया के कई राजनेताओं ने दुख जताया है। भारतीय समयानुसार, शनिवार की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हीराबा की देहांत पर दुख जताया है।

जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जिल और मैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदना पीएम मोदी और उनके परिवार के साथ है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा, पाक पीएम शहबाज और नेपाल के पीएम प्रचंड ने पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481