Assam: पीएम बोले,-गैंडों के संरक्षण के लिए असम के लोगों ने दिखाई राह

असम राज्य के लोग गैंडों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक ट्वीट को साझा करते हुए इसे एक सुखद समाचार बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में अवैध शिकार की घटनाओं के शून्य होने पर असम के लोगों के गैंडों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक ट्वीट को साझा करते हुए इसे एक सुखद समाचार बताया। उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा, असम के लोगों ने राह दिखाई है। राज्य के लोग गैंडों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *