Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chardham : केदारनाथ हेली सेवा का अनुबंध खत्म, इस बार बढ़ सकता है किराया - The Indian Exposure

Chardham : केदारनाथ हेली सेवा का अनुबंध खत्म, इस बार बढ़ सकता है किराया

चारधाम यात्रा के दौरान केेदारनाथ हेली सेवा का अनुबंध समाप्त होने से नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। आगामी चारधाम यात्रा से पहले हेली सेवा संचालन के लिए एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा।

वर्ष 2020 में यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हैलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालन के लिए नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। इससे पहले यूकाडा की ओर से हर साल एविएशन कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इसमें कई बार टेंडर में समय लगने से हेली सेवा का संचालन में भी देरी होती थी। 2022 में नौ कंपनियों के साथ अनुबंध की अवधि खत्म हो गई है। अब यूकाडा ने नए सिरे से एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध के लिए टेंडर की कवायद शुरू कर दी है।

इन कंपनियों ने तीन साल तक किया संचालन
सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से नौ एविएशन कंपनियों ने तीन साल तक हेली सेवा का संचालन किया गया। इसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट और आर्यटन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर एविएशन और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन को हेली संचालन की अनुमति दी गई थी।

अबकी बढ़ सकता है हेली सेवा का किराया
आगामी चारधाम यात्रा के लिए अबकी केदारनाथ हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्व में हेली एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध होने से तीन साल तक किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं गई। हालांकि, कोरोना महामारी से दो साल तक चारधाम यात्रा बाधित रही। आर्थिक नुकसान होने पर कंपनियों ने सरकार को किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अनुबंध के कारण किराया नहीं बढ़ाया गया। इस बार एविएशन कंपनियों की ओर से अनुबंध के समय ही किराया बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481