Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आठ मंत्री लेंगे शपथ - The Indian Exposure

हिमाचल में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आठ मंत्री लेंगे शपथ

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में आठ मंत्री शामिल किए जा रहे हैं। शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, कांगड़ा से चंद्र कुमार, सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी व शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

सुक्खू की हाईकमान के साथ घंटो चली बैठक में नाम तय

दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस हाईकमान के साथ कई घंटे हुई चर्चा के बाद मंत्रियों के नाम फाइनल किए गए हैं। राजभवन को इस संबंध में जानकारी दी गई ताकि रविवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सके। हिमाचल विधानसभा का चुनाव परिणाम आठ दिसंबर, 2022 को घोषित हुआ था। इसके बाद 11 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था .

राजभवन में दो दिन से चल रही थीं शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

सीएम सुक्खू ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चर्चा की। उसके बाद शनिवार को शिमला आते ही साढ़े तीन घंटे तक राज्य सचिवालय में विधायकों और कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। बैठक में कांग्रेस हाईकमान के निर्णय और मंत्री बनाए जाने के संबंध में अवगत करवाया। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां दो दिन से चल रही थीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं थी। आखिरकार शनिवार देर रात को राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 10:00 बजे निर्धारित होने की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481