Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : धनोल्‍टी में सीजन की पहली बर्फबारी , सर्द हवाओं से समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई - The Indian Exposure

Uttarakhand : धनोल्‍टी में सीजन की पहली बर्फबारी , सर्द हवाओं से समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई

 उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद शनिवार को चौथे दिन भी वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी रहा। चोटियों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। जबकि, निचले इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्द हवाओं से समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई।

देहरादून में शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक बारिश का दौर जारी रहा। वहीं धनोल्‍टी व आसपास के इलाकों में सीजन का पहला हिमपात भी हुआ। इससे सैलानियों के चेहरे खिल गए। इसके बाद आज शनिवार को धनौल्‍टी में पर्यटकों का जमावड़ा लगने की संभावना है।

शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले कुछ दिन शुष्क मौसम के बीच मैदानों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। इस दौरान शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा शुक्रवार को देहरादून समेत कई निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। चकराता के लोखंडी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ गई। नैनीताल की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।

डीएम ने दिए शीतलहर में रैन बसेरे और कंबल की व्यवस्था के निर्देश

देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। जिसे ध्यान में रखते हुए देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों व नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित तमाम नगर पालिका परिषदों को अलाव जलाने और रैन बसेरों में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वंचितों को कंबल व गर्म कपड़े उपलब्ध कराने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481