Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पहाड़ी इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी:राजस्थान में 12 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा - The Indian Exposure

पहाड़ी इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी:राजस्थान में 12 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ाें पर दूसरे दिन शनिवार काे भी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के धनाेल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमाेली, जाेशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे, 245 सड़कें बंद हैं। उत्तर के मैदानी राज्य शीतलहर की चपेट में हैं।

राजधानी दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है। वहीं, राजस्थान में एक दी दिन में पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। माउंट आबू में पारा माइनस 4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में पारा माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली: मंगलवार को पारा 3 डिग्री के आसपास जा सकता है

सोशल मीडिया में दिल्ली का पारा जीरो से नीचे जाने को IMD ने अफवाह बताया है। शनिवार को राजधानी का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। 17 और 18 जनवरी को रिज और आयानगर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है। रविवार यानी आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481