Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: जोशीमठ में मुश्किल भरे हो सकते हैं चार दिन, बारिश-बर्फबारी के आसार - The Indian Exposure

Weather: जोशीमठ में मुश्किल भरे हो सकते हैं चार दिन, बारिश-बर्फबारी के आसार

जोशीमठ में जारी राहत अभियानों और अध्ययन के लिए आने वाले चार दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश मेें मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं, जो राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481