Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन - The Indian Exposure

UP : आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित कुल 700 लोग मौजूद रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। उसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव का सत्र होगा। तीसरे सत्र में संगठन की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच पहुंचने का एजेंडा सौंपा है। 

पार्टी 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं से संपर्क कर उन्हें देश के राजनीतिक इतिहास से अवगत कराएगी। साथ ही मोदी सरकार के शासन में प्राप्त उपलब्धियां भी बताएगी। उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी शुरू किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481