Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, - The Indian Exposure

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके,

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो के 162 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
बता दें भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था। यूएसजीएस के मुताबिक, गहराई 12 किमी पाई गई। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

16 जनवरी को भी आया था भूकंप
बताते चलें कि टोबेलो पूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप हलमहेरा पर स्थित एक शहर है। इससे पहले 16 जनवरी को इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) पर दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481