Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, सांसद संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक - The Indian Exposure

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, सांसद संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का कहना है कि आप जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पूरी ताकत और राजनीतिक शक्ति के साथ लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने यह फैसला लिया है।

जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव लड़ेगी AAP

बैठक में आप के जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी इमरान हुसैन के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की इकाई के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि आप जम्मू-कश्मीर में अगला विधानसभा और पंचायत चुनाव लड़ेगी।

स्थानीय नेताओं को दिया पार्टी को मजबूत करने का निर्देश

संदीप पाठक ने आप की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेतृत्व से कहा कि वह वहां हर कस्बे और गांव में पार्टी का आधार मजबूत करने के अपने प्रयासों की गति बढ़ाए। साथ ही संदीप पाठक ने केंद्र शासित राज्य को लेकर आप के कार्य और संरचनात्मक विकास की समीक्षा भी की।

चुनावों को लेकर की गई बैठक में चर्चा

आप ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के आप नेतृत्व द्वारा पूर्व में बुलाई गई पार्टी की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई है। पार्टी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर आप कैडर की इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई और विधानसभा चुनावों, पंचायत चुनावों और नगरपालिका चुनावों पर मुख्य जोर देते हुए इसे अंतिम रूप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481