Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Infrastructure Development : मध्यप्रदेश में विकसित होंगे चार टूरिस्ट सर्किट, खर्च होंगे 400 करोड़ रुपये, एक यूनिटी मॉल केंद्र देगा - The Indian Exposure

Infrastructure Development : मध्यप्रदेश में विकसित होंगे चार टूरिस्ट सर्किट, खर्च होंगे 400 करोड़ रुपये, एक यूनिटी मॉल केंद्र देगा

राज्य सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध, वन्य जीव, हैरिटेज और ईको टूरिज्म विकसित करने जा रही है। इन चार सर्किट को विकसित करने के लिए अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका प्रावधान 1 या 2 मार्च को पेश होने जा रहे राज्य बजट में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बजट को लेकर आर्थिक क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञों से चर्चा की।

इसमें तय हुआ कि कैपिटल एक्सपेंडेंचर में वृद्धि की गई राशि को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में खर्च किया जाएगा। चर्चा के बाद शिवराज ने बताया कि मप्र को एक यूनिटी मॉल केंद्र से मिला है तो दूसरा राज्य सरकार बनाएगी। इसकी घोषणा इसी बजट में होगी। अभी 2.72 लाख करोड़ का बजट है, जिसे 3 लाख करोड़ रु. किया जाएगा।

शिवराज ने बताया कि अभी हम जीएसडीपी का 4.9% खर्च विकास कार्यों पर करते हैं, यह राशि 48 हजार करोड़ रुपए होती है। अगले बजट में 50 हजार करोड़ रुपए नई सड़कों, भवन निर्माण समेत आधारभूत ढांचे को विकसित किए जाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार नई डेटा पॉलिसी भी लाने जा रही है। साथ ही सहकारी संस्थाओं के कंप्यूटराइजेशन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481