Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन गिरफ्तार - The Indian Exposure

Punjab : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन कोट फ़त्ता को विजिलेंस द्वारा चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिन पहले विजिलेंस द्वारा छापेमारी कर उनके करीबी दोस्त रिशम गर्ग को गिरफ्तार किया था और इसके बाद विधायक, पीए और गांव घुद्दा के सरपंच पति की एक ऑडियो वायरल हुई थी।

ऑडियो में पैसे के लेन देन की बात की जा रही थी। गांव घुद्दा के सरपंच ने आरोप लगाए थे कि उनकी अटकी हुई राशि को रिलीज कराने के लिए विधायक ने उनसे पांच लाख रुपए की मांग की थी। तो सरपंच ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। विजिलेंस द्वारा ट्रैप लगाया गया तो इस ट्रैप में यह पाया गया कि सरपंच के पति से विधायक के करीबी रिशम गर्ग ने उनसे चार लाख रुपए लिए और उनको गाड़ी में रख दिया।

जब विधायक वहां से जाने लगे तो विजिलेंस ने गाड़ी रोककर चेकिंग की तो उनके पास से चार लाख रुपए बरामद हुए थे। बाद में विजिलेंस ने विधायक के करीबी के हाथ धुलाए तो उन पर रंग चढ़ गया। इसके बाद कुछ ऑडियो वायरल हुई जिनकी जांच फॉरेंसिक लैब से करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481