Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake: अफगानिस्तान में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके - The Indian Exposure

Earthquake: अफगानिस्तान में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर  6.7 मापी गई। भूकंप अफगानिस्तान के फायजाबाद में सुबह छह बजकर सात मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर गहराई में था।

21 फरवरी को तुर्किये में गई थी छह जानें
इससे पहले 21 फरवरी को तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी हताय प्रांत में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू (Suleyman Soylu) ने बताया कि ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।

छह फरवरी को भूकंप ने मचाई थी तबाही
तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481