Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Plane Crash: अमेरिका के लिटिल रॉक में विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पांच लोगों की मौत - The Indian Exposure

US Plane Crash: अमेरिका के लिटिल रॉक में विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पांच लोगों की मौत

 अमेरिकी शहर लिटिल रॉक में बुधवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लिटिल रॉक कारखाने के पास विमान हादसा हुआ।

विमान में सवार पांच लोगों की मौत

पुलास्की काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने कहा कि डबल इंजन वाला विमान बिल और हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुछ मील दक्षिण में लिटिल रॉक में एक कारखाने के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि विमान में पांच लोग सवार थे।

विमान हादसे की होगी जांच

एफएए ने कहा कि बीई20 लिटिल रॉक हवाईअड्डे से रवाना हुआ था और कोलंबस के ओहियो में जॉन ग्लेन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। हालांकि, उन्होंने विमान में सवार लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया। एफएए ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर दुर्घटना की जांच करेगा।

बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका

बता दें कि अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से कई उड़ानें रद्द हुई है। एफएए ने कहा कि जांच के दौरान इस बात का पता लगाया जाएगा कि खराब मौसम विमान हादसा में मौसम की क्या भूमिका थी। दुर्घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि विमान हादसा के बाद भीषण आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481