Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
केजरीवाल का दावा-CBI सिसोदिया को रविवार को अरेस्ट कर लेगी : दिल्ली CM बोले- यह बहुत दुखद - The Indian Exposure

केजरीवाल का दावा-CBI सिसोदिया को रविवार को अरेस्ट कर लेगी : दिल्ली CM बोले- यह बहुत दुखद

सिसोदिया को रविवार को CBI अरेस्ट कर लेगी। इसकी पुष्टि उनके सूत्रों ने की है। एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया शिखर सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि CBI ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। हमारे सूत्र ने बताया कि रविवार को उनकी गिरफ्तारी होगी। यह बहुत दुखद है।

उन्होंने कहा कि CBI ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा और उनके बैंक लॉकरों की तलाशी ली, उनके कार्यालय पर छापा मारा, उनके गांव में संपत्तियों पर छापा मारा, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।

CM बोले- झूठे मामले में फंसाकर बदनाम करने की साजिश
दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए डिप्टी CM की सराहना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने आजादी के 75 साल बाद इस देश के गरीब लोगों को उम्मीद दी है कि उनके बच्चों का भी भविष्य अच्छा हो सकता है। दिल्ली में गरीबों के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बन रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि ऐसे व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाकर बदनाम करने की साजिश रची गई है।

देश के राजा को जेल भेज देंगे तो देश की प्रगति कैसे होगी- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि वह सिसोदिया से पहली बार 29 दिसंबर 1999 को मिले थे, जब वह आयकर विभाग में काम कर रहे थे। यदि आप उन्हें झूठे मुकदमे में गिरफ्तार करके जेल में डाल देंगे, तो देश की प्रगति कैसे होगी? अगर किसी देश के राजा को जेल भेज दिया जाएगा, जो उस देश में गरीब बच्चों को शिक्षा देने वाला है तो फिर देश कैसे आगे बढ़ेगा।

इससे पहले सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था
गौरतलब है कि सिसोदिया ने सोमवार को कहा था कि CBI ने उन्हें दिल्ली शराब आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को बुलाया है। इससे पहले CBI ने सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में नया दावा किया है। ED ने कहा कि AAP ने दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का इस्तेमाल गोवा में चुनाव प्रचार के लिए किया। शराब घोटाले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में ED ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब घोटाले के एक आरोपी विजय नायर ने शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स के MD समीर महेंद्रू की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से बात कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481