Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : AAP-भाजपा पार्षदों में जमकर लात-घूंसे चलने से लगातार दूसरे दिन नहीं हो सका चुनाव - The Indian Exposure

Delhi : AAP-भाजपा पार्षदों में जमकर लात-घूंसे चलने से लगातार दूसरे दिन नहीं हो सका चुनाव

दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों में एक बार फिर मारपीट हो गई। दरअसल, काउंटिंग के दौरान एक वोट को मेयर ने अनवैलिड घोषित कर दिया था। इसके बाद मेयर ने रीकाउंटिंग का आदेश दिया। इसी आदेश के बाद हंगामा शुरू हो गया। पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में कई पार्षद घायल हो गए। एक पार्षद की हालत खराब हो गई।

सूत्रों की मानें तो स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में दोनों पार्टी के तीन-तीन सदस्य जीते थे। इन चुने हुए सदस्यों की लिस्ट पर मेयर शैली ओबेरॉय ने साइन करने से इनकार कर दिया। उन्होंने एक वोट को अनवैलिड बताकर रिकॉउंटिंग का आदेश दिया। रीकाउंटिंग के फैसले पर निगम सचिव ने साइन करने से मना कर दिया। इस पर मेयर और निगम सचिव के बीच तल्ख बातचीत हो गई।

दोनों के बीच हुई तनातनी के दौरान भाजपा पार्षदों ने अनवैलिड वोट को वैलिड करने की मांग की तो मेयर ने कहा कि अनवैलिड वोट को मान्य नहीं कर सकते। इस पर भाजपा पार्षद टेबलों पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। उन्हें रोकने के लिए AAP पार्षद आगे बढ़े तो दोनों पार्टियों के पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बाद मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा- अब चुनाव 27 फरवरी को होगा।

इधर, AAP पार्षदों ने भाजपा पार्षदों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए दिल्ली के कमला मार्केट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। उनका आरोप था कि भाजपा पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश की।

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा- MCD के हाउस में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गुंडागर्दी अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। हमारी मेयर पर बुरी तरह से हमला किया। उन्हें जान बचाकर हाउस से भागना पड़ा। वे हाउस से बाहर गईं। तब भाजपा के पुरुष पार्षदों ने उन्हें फिजिकली असॉल्ट किया।

काउंटिंग के समय जब उन्हें समझ आया कि वे एक वोट से हारने वाले हो तो उन्होंने (भाजपा पार्षदों ने) हमला शुरू कर दिया। भाजपा की यह गुंडागर्दी देखकर पूरा देश शर्मसार है। भाजपा वालों अपनी गुंडागर्दी बंद करो। लोकतंत्र का सम्मान करो। जनादेश को स्वीकार कीजिए। महिला मेयर पर हमला हुआ है इस मामले में हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

बेईमानी कर रही थी AAP: भाजपा विधायक
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा- AAP बेईमानी करना चाहती है। जबरन वोट को अमान्य घोषित किया गया। चुनाव परिणामों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। भाजपा बेईमानी नहीं होने देगी। आम आदमी पार्टी का यह व्यवहार दिल्ली की जनता के लिए चिंता का विषय है। हमारे कई पार्षद घायल हो गए। जिस तरह से पार्षदों को पीटा गया है, AAP ने दिखा दिया है कि वे गुंडों की पार्टी हैं। अदालत को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481